स्वच्छता पहला कदम है विकसित राष्ट्र की ओर - महापौर सुशीला कंवर
जिसके बाद महापौर सुशीला कंवर आयुक्त पंकज शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन की टीम और सभी युवाओं के साथ स्वच्छता के संदेश वाली पैदल मार्च कलेक्ट्रेट से निकल कर सार्दुल सिंह सर्किल, केईएम रोड, हनुमान जी मंदिर होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची। पैदल मार्च का नेतृत्व खुद महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने किया।
महापौर ने बताया की शहर के युवा शहर की समस्याओं और उसके समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। पूर्व में भी साइकिल रैली और वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण तथा स्वच्छता के संदेश के साथ साइकिल रैली और पैदल मार्च किया जा रहा है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है इस आयोजन में सारी तैयारियां और कार्ययोजना युवा साथियों ने बनाई है। निगम स्तर पर ऐसे सभी प्रकल्पों का यथासंभव सहयोग किया जा रहा है। अभी स्वच्छ सर्वेक्षण भी है तो ऐसे में स्वच्छता के संदेश की इस रैली से आमजन को स्वच्छता एवं स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक के लिए जागरूक करने की कोशिश की गई है। आगे भी स्कूल्स, कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता की जाएगी।
वृक्षित फाउंडेशन बीकानेर के प्रवक्ता सोहैल भाटी ने बताया की महापौर सुशीला कंवर जी और नगर निगम लगातार स्वच्छ बीकानेर की ओर प्रयासरत है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है की हम महापौर जी और नगर निगम का इस नेक मुहिम में सहयोग करें।




No comments