दिनांक 08.03.2022 मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीविजयनगर द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के
अवसर पर डाडा पम्माशाम कन्या पी.जी. महाविद्यालय, श्रीविजयनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं सशक्तिकरण, महिलाओं के विधिक अधिकारों के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता श्री हितेन्द्र नारायण सारस्वत, संविदाकर्मी श्रीमती गगनदीप कौर व पैरा लीगल वॉलिन्टीयर श्री अशोक कुमार उपस्थित रहे।
तालुका विधिक सेवा समिति के द्वारा आज महिला दिवस मनाया गया |
Reviewed by City Express News
on
01:16
Rating: 5
No comments