ब्रेकिंग न्यूज़

शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया संभागीय आयुक्त वे जिला कलेक्टर ने

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद को लेकर अब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसको लेकर कोटगेट से केईएम रोड व सट्टा बाजार में यातायात दबाव कम करने के लिये वन वे किया गया है।
 जिससे आमजन को तो राहत मिली है। किन्तु कुछ व्यवहारिक परेशानियां समाने आने की शिकायतों के बाद आज सुबह प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। 
इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने स्थानीय व्यापारियों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने कहा कि अगर व्यापारियों को कोई परेशानी आ रही है 
तो उनकी समस्या को भी हल किया जाएगा। साथ ही वाहन पार्किग के पांईट विकसित करने के निर्देश भी एसपी योगेश यादव व यातायात निरीक्षक प्रदीप चारण को दिए।

No comments