केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने यूक्रेन से कुशल पूर्वक लौटे बीकानेर के विद्यार्थियों का दिल्ली अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश चुनाव से फ्री होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्वयं आज सुबह 5:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए और यूक्रेन से आने वाले विद्यार्थियों को रिसीव कर उनके साथ वार्ता की।रामदेव सोनी व विवेक सोनी बंधुओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए हुए बताया कि पूरी दुनिया के विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ते हैं जब हम भारत के विद्यार्थी बसों कारों आदि पर तिरंगा लगाकर निकलते हैं
तो सारे दुनिया के विद्यार्थियों को एक सीख मिलती है और वह हमें देखते रहते हैं उससे हमारा सीना चौड़ा हो जाता है और वास्तव में भारत के तिरंगे में कितनी ताकत है यह देख कर के अपने आपको भारतीय होने पर गौरवान्वित अनुभव करते हैं रूस और यूक्रेन दोनों देशों की सेनाएं भारतीय लोगों को मान सम्मान देती है ऐसा पहली बार देखने को मिला है
और यह सब मोदी जी की कूटनीतिक राजनीति का ही परिणाम है भारत सरकार के अधिकारी लगातार संपर्क में रहे और सरकार के प्रयास से ही हम भारतीय विद्यार्थी कुशल पूर्वक लौटने में सफल हुए हैं
दोनों सोनी बंधुओं ने भारत सरकार,प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदीजी और केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी द्वारा किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया सोनी बंधुओं ने कहा कि तिरंगे में कितनी ताकत है आज हमको पता चला हम दिल की अनंत गहराइयों से भारत सरकार और उनके मंत्रियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और तिरंगे को सैल्यूट करते है।




No comments