ई वेस्ट संग्रहण अभियान शुरू जिला कलेक्टर ने जागरूकता वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना
हीरालाल मॉल के पास, नगर निगम के पास, गोकुल सर्किल और अम्बेड़कर सर्किल के पास ई वेस्ट संग्रहण केन्द्र स्थल अस्थाई रूप से स्थापित किए गए हैं। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग संघ भवन के पास तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में बीछवाल उद्योग संघ भवन के पास संग्रहण स्थल स्थापित किए गए हैं।
जहां संपर्क करते हुए आमजन अपने ई-वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है।इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, उद्यमी कमल कल्ला आदि मौजूद रहे।
अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। निकटतम ई-वेस्ट कलेक्शन केंद्र की जानकारी एवं घर से ई-वेस्ट संग्रहण के लिए कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास(मो.8723058586) एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता सरस्वती रंगा (मो. 8302603570) से संपर्क किया जा सकता है।




No comments