ब्रेकिंग न्यूज़

डिब्बों में अस्थाई बढोतरी**02 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे*

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 
उत्तर पश्चिम रेलवे,बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना के अनुसार :-
1. गाडी संख्या 22472/22471, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 15.04.22 से 18.04.22 तक एवं
बीकानेर से दिनांक 16.04.22 से 19.04.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।  
2. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक   15.04.22 से 18.04.22 तक एवं दादर से दिनांक 16.04.22 से 19.04.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।      

No comments