ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर रेल मंडल को 67वें क्षेत्रीय रेल सप्ताह में मिली 4 शील्डें,14 विभाग के 32 कर्मचारी हुए सम्मानित*उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय रेल पुरस्कार समारोह में आज

* दिनांक 13.04.2022 को रेलवे अधिकारी क्लब (उत्सव ) जगतपुरा जयपुर में मनाए गए समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्यरत कर्मचारियों/ अधिकारियों को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार,प्रशासित पत्र,मेडल इत्यादि प्रदान किए गए,*साथ ही कार्य कुशलता शील्डें प्रदान की गई* ।
इस वर्ष 67 वें रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर, श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीकानेर मंडल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर 4 शील्डें प्रदान की गई। इस वर्ष *वाणिज्य-सर्वश्रेष्ठ टिकट चेकिंग शील्ड, इंजीनियरिंग-ट्रेक शील्ड, परिचालन-संपूर्ण कार्य कुशलता शील्ड,संकेत-   संकेत शील्ड* दी गई। 
इन शील्डों को लेने हेतु *श्री राजीव श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर, श्री अनिल रैना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर, श्री एम. एम. उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल   अभियांत्रिक अभियंता "सी",बीकानेर, श्री जय प्रकाश,
 वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, बीकानेर,श्री सुरेश नेहरा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता, बीकानेर सहित मंडल के अधिकारीगण* मौजूद रहे।
साथ ही मंडल के *13 विभाग के 28 कर्मचारियों* को व *सामुहिक पुरस्कार सहित कुल  34 कर्मचारियों* को सम्मानित किया गया ।  बीकानेर मंडल के निम्न कर्मचारी/अधिकारी  सम्मानित हुए, *वित्त विभाग के श्री नीलांशु शेखर*,*वाणिज्य विभाग के  श्री जयवीर, विजय पाल सिंह*, सिविल इंजीनियरिंग के विभाग- श्री जोगा राम, लाल बहादुर,
 विश्व प्रकाश सिंह,धनराज, हेमंत धायल, बिजली इंजीनियरिंग विभाग के  श्री सुनील, दीपक कुमार समोसा, यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के  श्री प्रकाश राम, चिकित्सा विभाग के  श्री मनोहर लाल मीना, शिव कुमार, कार्मिक विभाग के  श्री दीपक कुमार, संरक्षा विभाग के उमेश कुमार वर्मा, 
सुरक्षा विभाग के विष्णु शर्मा, संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग विभाग के  सुश्री निशा ब्याडवाल, श्री रमेश चंद्र मीणा, राहुल कुमार यादव, रिंटु कुमार, भंडार विभाग के  श्रीमती नीलू चांगरा, सर्वे एवं निर्माण विभाग के  श्री धीरज चितरोल,
 यातायात परिचालन विभाग के श्री राम लाल चौधरी, गोविंद, श्रीमती कांता देवी, खेल कूद विभाग के  श्रीमती मीना रानी, श्री कुलदीप मलिक, राजवीर, सुश्री निशा।
 सामुहिक पुरस्कार यांत्रिक विभाग के श्री बाबूलाल मीणा, अजीज अहमद, बजरंग लाल, सुनील कुमार, भरत लाल, महेंद्र पाल  को दिए गए।
 
                          

No comments