ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन कल से चरणबद्ध तरीके से शुरू।

जयपुर / बीकानेरअखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी सम(स्वतंत्र) बीकानेर के प्रदेश संस्थापन मनीष विज्ञानी ने अवगत कराया कि मंत्रालयिककर्मचारी संघ (स्वतंत्र) के द्वारा ज्ञापित मंत्रालयिकों की बहु प्रतिक्षीत मुख्य मांगों पर वर्तमान बजट में कोई आदेश जारी नहीं किए जाने के विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी नाराजगी प्रकट करते
 हुए अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी
संघ (स्वतंत्र) के बैनर तले दिनांक 14 अप्रैल 2022 (बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती से) से अपना चरणबद्ध आन्दोलन का आगाज कर रहे है। विधानी ने बताया कि बाबा
साहेब अम्बेडकर जी ने भारत का संविधान रचा और उस
संविधान में लोकतांत्रिक ढंग से अपनी माग को प्रस्तुत करने का मार्ग प्रशस्त किया।इसलिए 14 अप्रैल से मंत्रालय कर्मचारी अपनी प्रमुख मांग 25300 को पूरा कराने के लिए आंदोलन का आगाज कर रहा है।14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रदेश के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी जनप्रतिनिधियों  द्वार जायेंगे और सघन ज्ञापन अभियान चलाएंगे। 
21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक  मुख्य सचिव महोदय को कनिष्ठ सहायक कर्मचारियों की एंट्री लेवल बेसिक 25300 करने के लिए पूरे प्रदेश में सदन पोस्टकार्ड अभियान डाक सेवा द्वारा चलाया जाएगा। 
1 मई से 15 मई तक सभी राजकीय सोशल मीडिया ग्रुप से लेफ्ट होंगे। 16 मई से 31 मई तक प्रदेश में मंत्रालयिक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 1 जून से 15 जून 2022 तक प्रदेश के मंत्रालय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आधे घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।
 16 जून से 30 जून तक देश के मंत्रालय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर 1 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 1जुलाई  से 20 जुलाई तक इसकी मंत्रालय कर्मचारी एंकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 
एवं अंत में 21 जुलाई से लगातार एंट्री लेवल बेसिक 25300 के आदेश जारी होने तक मंत्रालय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

No comments