माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं हुई शुरू
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12 वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अलग अलग विषय के पेपर देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने साथियों के साथ पेपर के विषय में काफी देर तक चर्चा की। जब छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र में पेपर देने गए तो हर किसी के माथे पर चिंता की लक ीरें थी, लेकिन पेपर देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर काफी आसान रहा। इसको लेकर उन्होंने काफी देर तक अपने साथियों के साथ पेपर पर चर्चा की।इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस पिकेट तैनात रही। बच्चो को संघन चेकिंग के बाद क क्षाओं में प्रवेश दिया गया।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रश्नपत्र में अधिकांश प्रश्न वह पूछे गए थे, जिनकी उन्होंने तैयारी की थी। कोरोनाकाल के दो वर्ष बाद बोर्ड परीक्षा आफलाइन हो रही है।
परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह भी देखा गया।परीक्षा शांतिपूर्ण रही। किसी भी केंद्र से नकल का मामला सामने नहीं आया। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पहले ही कर दी गई थीं।




No comments