ब्रेकिंग न्यूज़

मंगलवार को आएंगे अल्पसंख्यक मामलात मंत्री*

बीकानेर, 4 अप्रैल। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री श्री शाले मोहम्मद मंगलवार प्रातः 9:30 बजे पोकरण से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। 
यहां उपनिवेशन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। श्री शाले मोहम्मद दोपहर 2:30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments