बढ़ती महंगाई विरोध में शहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल गैस सिलेंडर की पूजा कर जताया विरोध
देश में बढती महंगाई के खिलाफ आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की पेट्रोल-डीज़ल के दामों मे अनवरत वृद्धि ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से हर वर्ग परेशान है।
गहलोत ने कहा की पिछले 4 दिनों से कांग्रेस का पूरे भारत सहित राजस्थान में भी बढती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस ने मोटर बाइक व गैस सिलेंडर को माला पहनाकर उसकी आरती की और केंद्र सरकार के लिखाफ इस बढती मंहगाई के विरोध में नारे लगाये।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारीगण, कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्षद व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।




No comments