शहीद के के मजूमदार प्राथमिक बालिका विद्यालय वर्तमान परिसर में स्थानांतरण निरस्त करने की मांग
बीकानेर। गौरव सेनानी एसोसिएशन की ओर से जिला कलक्टर को एक ज्ञापन देकर शहीद के.के. मजूमदार प्राथमिक बालिका विद्यालय की वर्तमान परिसर में स्थानांतरण की प्रस्तावित कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि शहीद सैकण्ड लेफ्टिनेंट के.के मजूमदार 1971 भारत-पाक युद्ध में अपनी युवावस्था में भारत के लिये शहीद हुए। जिनकी याद में अक्षुण बनाये रखने के उद्देश्य से बीकानेर सैनिक बोर्ड की मांग पर प्राथमिक बालिका विद्यालय सूरसागर का नामकरण शहीद के.के मजूमदार के नाम से किया गया।
इसके लिए विद्यालय परिसर में नामकरण का पट्टा भी अनावरण किया गया जो आज भी उक्त विद्यालय में लगा हुआ है।
कालांतर में इस परिसर में बने अन्य भवन में उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर को भी आरंभ कर दिया गया तथा वर्तमान में इस विद्यालय को भामाशाह हल्दीराम ग्रुप द्वारा गोद लिया जाकर उसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वर्ष 2021 में परिवर्तित किया गया है।
अब इसका नामकरण भी इसी ग्रुप से करने की कवायद चल रही है। एक ओर तो सरकार शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण कर रही है।




No comments