ब्रेकिंग न्यूज़

अरुणोदय विद्या मंदिर में मनाया वार्षिक उत्सव बच्चों को किया सम्मानित

अरूणोदय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महावीर रांका व विशिष्ट अतिथि पार्षद सुमन छाजेड़ ने कक्षा एक से दसवीं तक उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि विद्यार्थी भारत का भविष्य हैं और उनके माध्यम से ही भारत पुन: विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अब सबको भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए। 
पार्षद सुमन छाजेड़ नेअभिभावकों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अनेकों मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

No comments