ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवा समाप्त करने के विरोध में नर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

कोविड स्वास्थ्य सहायकों (सीएचए) की सेवा समाप्त करने के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने प्रदर्शन किया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत सभी नर्सिंगकर्मी पीबीएम अस्पताल परिसर में पहुंचे और काली पट्टी बा ंधकर सीएचए के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया। 
कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे से 12 बजे तक प्रदर्शन कर सीएचए की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। अखिल भारतीय सेवारत नर्सेज संघ के प्रदेशाध्यक्ष धनाराम नैण ने कहा कि कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दी थी, 
लेकिन सरकार ने अब एक आदेश जारी कर उनकी सेवा समाप्त कर दी। हमारी मांग है कि सीएचए का सेवा बढ़ाने के साथ सम्मानजनक वेतन दिया जाए। 
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ किया है, ऐसे में हमारी मांग है सीएचए की मांगों का तुरंत समाधान करें, अन्यथा समूचे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments