ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा यातायात फिर भी नहीं सुधरे केईएम रोड के हालात, देखने को मिला जााम

उमेश कुमार मोदी/CITY EXPRESS NEWS/बीकानेर
बीकानेर में केईएम रोड पर की गई एकतरफा यातायात व्यवस्था से हालात थोड़े बहुत जरूर सुधरे है, किंतु पूरी तरह से समस्या से अभी भी निजात नहीं मिल पाई है।
 जिसके चलते इस दोपहरी भीषण गर्मी के बीच लोगों को भीड़ में फंसे रहकर रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। बीकानेर के केईएम रोड पर कमोबेश ट्रेन के आने के दौरान कमोबेश कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोग दुपहिया वाहनों व टैम्पो में बैठें गर्मी से तंग व बेहाल थे।
 जब तक ट्रेन नहीं निकली तब तक ये लोग जहां थे वहीं पर फंसे रह गए। इस चिलचिलाती धूप में लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी थी। जिसकी वजह बीकानेर की दशकों पुरानी रेल फाटक की समस्या। 
कोटगेट व सांखला रेलवे फाटक अब भी बीकानेर के केईएम रोड पर सफर करने वालों के बीच बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है। इस समस्या का समाधान किसी के पास नहीं है।
 बीकानेर के नेता व अधिकारी रेल फाटकों की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर वाहवाही लूटने में लगे है। जिसका खमियाजा बीकानेर में रहने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जब तक बीकानेर में रेल फाटक की समस्या का समाधान नहीं हो जाता। तब तक चाहे एक तरफा यातायात करें या फिर दो तरफा। लोगों को रेल फाटक की नासूर बन चुकी समस्या से इसी प्रकार से जूझना पड़ेगा।

No comments