कलेक्ट्रेट पर भाजपा का फूटा उबाल,समस्याओं को लेकर जन आक्रोश
बीकानेर। प्रदेश में जल,बिजली संकट के साथ साथ बढ़ते अपराध,महंगाई और बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान पर भाजपा की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली रतन बिहारी पार्क से रवाना होकर जिला कलक्टर कार्यालय परिसर का चक्कर लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
साथ ही एक ब्लैक पेपर निकालकर कांग्रेस की विफलताओं को भी उजागर किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम जनता सरकार की नीतियों से अब उकता चुकी जनता में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर नकारा साबित हो रही है। आमजन को न तो पानी मिल रहा है और न ही बिजली।
प्रदेश अपराधों का गढ़ बन गया है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार अब प्रदेश का साम्प्रदयिक माहौल को खराब करने पर लगी है। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की वर्तमान सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। सरकार ने आम जनता के साथ छल किया है। आम आदमी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को महंगाई भत्ता, बदहाल कानून व्यवस्था, महिला दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं, दुराचार, चोरी, डकैती, राहजनी,मानव तस्करी, दलितो को अपमानित करना, मोब्लिंचिंग जैसे घटनाओं ने नए रिकॉर्ड बनाए है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार अब प्रदेश का साम्प्रदयिक माहौल को खराब करने पर लगी है।
प्रदर्शन के विधान सभा पूर्व के संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि बीकानेर शहर में जन समस्यओं का अंबार लगा हुआ है। जिले से सरकार में 3 मंत्रियो के होने के बावजूद भी आज जिला विकास के नाम पर पिछड़ चुका है। महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाएं धन अभाव में ठप्प पड़ी है। रेल फाटक समस्या, चिकित्सा सुविधा,सुपर स्पेशिलिटी का नहीं चालू करने, सड़क, बिजली पानी, नहर बंदी के समय पेयजलापूर्ति ,
गर्मी में व्यापक बिजली कटौती, पशुओं का चारा, गौशाला को मिलने वाला अनुदान, युवाओं का रोजगार के नाम पर ठगी,पर्चा लीक की घटनाओं ने सरकार की नींव हिलाने का काम किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा,महिलामोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,ओबीसी,किसान मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और पार्षदगण मौजूद रहे।भाजपा की ओर से निकाली गई रैली में उपाध्यक्ष गोकुल जोशी,विजय आचार्य,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़,अनिल शुक्ला,युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास,
मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,कमल आचार्य,मुकेश ओझा,छेलू सिंह,महावीर चारण,रासबिहारी जोशी,शिवकुमार रंगा,पार्षद सुधा आचार्य,मधुरिमा सिंह,निर्मला खत्री,प्रमिला गौतम, विजय उपाध्याय,मुकेश आचार्य,राजकुमार पारीक,डॉ. सिद्धार्थ असवाल,अनिल हर्ष,दिनेश सांखला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




No comments