शनि जयंती आज: शनि मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा, हो रहे है विशेष कार्यक्रम
बीकानेर। सोमवती अमावस्या के साथ-साथ आज शनि जयंती भी है। शनि जयंती के मौके पर बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित शनि मंदिरर को विशेष रूप से सजाया व शनि देव की मूर्ति को श्रृंगारित किया गया है। इस मौके पर शनिदेव को छप्पन भोग लगाया गया।
सवेरे से ही शनि मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनि मंदिर पहुंच भक्तों ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया।
इस मौके पर शनिदेव को विशेष रूप से काले तिल, उड़द की दाल आदि भेंट कर रहे है। शनिदेव मंदिर में भण्डारा भी किया जा रहा है ।
तथा आने-जाने वालों को प्रसादी भी वितरित की जा रही है। शनि जयंती के मौके पर शनिदेव मंदिर में माहौल मेले जैसा देखने को मिला।




No comments