पार्श्वनाथ सिटी में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन
आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री कमलप्रभा जी व साध्वी श्री जिनबाला जी आदि ठाणा 9 के सान्निध्य में आयोजित हुये इस कार्यक्रम का मंगलाचरण पार्श्वनाथ सिटी के युवती मण्डल द्वारा किया गया।
स्वागत उद्बोधन श्री सुनील डागा ने दिया। बालोतरा से समागत संगायक श्री प्रकाश श्रीश्रीमाल, स्थानीय संगायक श्री जितेन्द्र गोगर, श्री सुनील बैद ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साध्वी श्री प्रियदर्शना जी व साध्वी श्री आरोग्य यशा जी व श्री बंशीलाल नाहटा ने भावभरी प्रस्तुति दी।साध्वी श्री कमलप्रभा जी व साध्वी श्री जिनबाला जी ने अपने उद्बोधन में बताया पार्श्वनाथ सिटी के भाई बहिन उत्साहित है, जागरूक है व सेवाभावी है। यह क्षेत्र चातुर्मास के योग्य क्षेत्र है।
कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सरदारपुरा के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश जीरावला, निवर्तमान अध्यक्ष श्री माणकचंद तातेड, युवा गौरव श्री मर्यादा कुमार कोठारी, तेयुप सरदारपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महावीर चौधरी,
अभातेयुप समिति सदस्य श्री कैलाश जैन, महिला मण्डल सरदारपुरा अध्यक्षा श्रीमती सरिता कांकरियां, मंत्री श्रीमती चंद्रा जीरावला, पार्श्वनाथ सिटी, जोधपुर शहर, सरदारपुरा व अमरनगर से सभी वर्ग के श्रावक समाज की उपस्थिति रही।
तेयुप सरदारपुरा सदस्य पंकज डागा द्वारा दी जानकारी अनुसार कार्यक्रम में पार्श्वनाथ सिटी श्रावक समाज द्वारा समागत संगायकों व अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीमती संगीता सुराणा ने आभार ज्ञापन किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री शताब्दी प्रभा जी, साध्वी श्री महकप्रभा जी ने किया।




No comments