ब्रेकिंग न्यूज़

मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा नांगल पठानी व महूवाला हॉल्ट स्टेशनों पर करेगी ठहराव

 बीकानेर ।रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा का नांगल पठानी व महूवाला हॉल्ट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा नांगल पठानी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 13.19/13.20 बजे व महूवाला हॉल्ट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 17.16/17.17 करेगी। 
इसी प्रकार गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा महूवाला हॉल्ट स्टेषन पर आगमन/प्रस्थान 06.34/06.35 बजे व नांगल पठानी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 11.05/11.06 करेगी।

No comments