ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर-प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट रेलसवा का बीकानेर तक विस्तार वाया सीकर-चूरू एवं वाया सीकर-झुंझुनू-लोहारू अलग-अलग नम्बरों से चलेगी


बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट रेलसेवा का बीकानेर तक विस्तार किया गया है। यह रेलसेवा वर्तमान में जयपुर-बीकानेर-जयपुर के मध्य स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालित है । 
तथा अक्टूबर से यह रेलसेवा अपने नियमित गाडी संख्या से बीकानेर-प्रयागराज-बीकानेर के मध्य संचालित होगी।  
बीकानेर-प्रयागराज-बीकानेर के मध्य नियमित नम्बरों से निम्नानुसार संचालित होगी:-
1.गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया सीकर-चूरू-रतनगढ) दिनाक 01.10.22 से सप्ताह में 04 दिन (सोम, मंगल, गुरू व शनि को) प्रयागराज से 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.10/12.20 बजे जयपुर आगमन/प्रस्थान कर 19.55 बजे बीकानेर पहुँचेगी।
 इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, बीकानेर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 02.10.22 से (वाया सीकर-चूरू-रतनगढ) सप्ताह में 04 दिन (मंगल, बुध, शुक्र व रवि को) बीकानेर से 08.15 बजे रवाना होकर 15.00/15.20 बजे जयपुर आगमन/प्रस्थान कर अगले दिन 04.45 बजे प्रयागराज पहुँचेगी । 
2.गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनाक 02.10.22 से (वाया सीकर-झुंझुनू-लोहारू-चूरू-रतनगढ) सप्ताह में 03 दिन (बुध, शुक्र व रवि को) प्रयागराज से 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.10/12.20 बजे जयपुर आगमन/प्रस्थान कर 22.25 बजे बीकानेर पहुँचेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 20404,
 बीकानेर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01.10.22 से (वाया सीकर-झुंझुनू-लोहारू-चूरू-रतनगढ) सप्ताह में 03 दिन (गुरू, शनि व सोम को) बीकानेर से 05.00 बजे रवाना 15.00/15.20 बजे जयपुर आगमन/प्रस्थान कर अगले दिन 04.45 बजे प्रयागराज पहुँचेगी ।

No comments