दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित**रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित होगी*
बीकानेर। पश्चिम रेलवे के महेसाना-अहमदाबाद रेलखण्ड पर स्थित जगुदन-अम्बियासन-डांगरवा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित रहेगी।मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐं1.गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 26.05.22 से 29.05.22 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बड़ोदरा - रतलाम- चंदेरिया- अजमेर होकर संचालित होगी।
2.गाड़ी संख्या 19027, बांद्रा टर्मिनस- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.22 बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बड़ोदरा- रतलाम - चंदेरिया - अजमेर- मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी।
3.गाड़ी संख्या 19415, अहमदाबाद - श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो दिनांक 29.05.22 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अहमदाबाद- छायापुरी(वडोदरा)- रतलाम- नागदा- कोटा - सवाई माधोपुर- जयपुर होकर संचालित होगी।
4.गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनल - उधमपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.05.22 को भावनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग विरमगांव- काटोसन रोड - मेहसाना होकर संचालित होगी।
5.गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर - बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 26.05.22 से 29.05.22 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर- चंदेरिया- रतलाम- वडोदरा होकर संचालित होगी।
6.गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 27.05.22 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अहमदाबाद- विरमगांव - मेहसाना होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 26.05.22 को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मेहसाना- विरमगांव-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।




No comments