यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी 06 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे
बीकानेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोडी रेलसेवाओं में 06 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 11.06.22 से 14.06.22 तक एवं दादर से दिनांक 12.06.22 से 15.06.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 13.06.22 व 15.06.22 को एवं हरिद्वार से दिनांक 14.06.22 व 16.06.22 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर- हरिद्वार -श्रीगंगानगर रेलसेवा में दिनांक 12.06.22 से 30.06.22 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाडी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 13.06.22 से 01.07.22 तक एवं दिल्ली से दिनांक 14.06.22 से 02.07.22 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
5. गाडी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा में दिल्ली से दिनांक 13.06.22 से 01.07.22 तक एवं बठिण्डा से दिनांक 14.06.22 से 02.07.22 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
6. गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 15.06.22 से 29.06.22 तक तथा कोयम्बटूर से दिनांक 18.06.22 से 02.07.22 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।




No comments