रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रेलसेवायें रेगुलेट/मार्ग परिवर्तित होगी।
बीकानेर। उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली मण्डल के दिल्ली-गाजियाबाद-टूण्डला रेलखण्ड पर स्थिति गाजियाबाद-मारीपत स्टेशनों के मध्य रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित होगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवायें रेगुलेट/मार्ग परिवर्तित रहेगी:-
रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)1. गाडी संख्या 14723, कानपुर सेट्रल-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 14.06.22, 15.06.22, 25.06.22, 29.06.22,30.06.22 व 04.07.22 को कानपुर सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह टूण्डला- मारीपत स्टेशनों के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 14723, कानपुर सेट्रल-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 21.06.22, 03.07.22 व 05.07.22 को कानपुर सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह टूण्डला- मारीपत स्टेशनों के मध्य 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.06.22, 15.06.22, 25.06.22, 29.06.22 व 04.07.22 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह टूण्डला- मारीपत स्टेशनों के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4. गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.07.22 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह मारीपत स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.06.22 व 07.07.22 को अगरतला से रवाना होगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 01.07.22 को हावडा से रवाना होगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया इटावा-भांडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली होकर संचालित होगी।




No comments