ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर शहर के माचिस बोक्स संग्रहकर्ता मोहम्मद इकबाल देवडा ने दर्ज करवाया इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड इंटरनेशनल में अपना नाम

बीकानेर शहर के मोहम्मद इकबाल देवडा ने अपने माचिस बोक्स कलेक्शन के दम पर अपना ही नही बल्कि बीकानेर का नाम भारत मे रोशन किया है । 
इसी माचिस बोक्स संग्रह की वजह से इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड इंटरनेशनल मे मोहम्मद इकबाल देवडा का नाम दर्ज किया गया है । 
मोहम्मद इकबाल देवडा के पास 11,000 से ज्यादा देसी विदेशी माचिस का कलेक्शन है । 
इस कलेक्शन मॆं गोल माचिस, लकडी.माचिस, लोहे की माचिस एवं विभिन्न प्रकार की थीम वाइज माचिस उपलब्ध है । 
मोहम्मद इकबाल देवडा पिछले 10 सालो से माचिस का संग्रह कर रहे हैं इस संग्रह के बल पर उन्होने अपना नाम इंडिया लेवल पर किया है। 
मेहनत मजदूरी करने वाले मोहम्मद इकबाल देवडा के पास माचिस संग्रह के अलावा डाक टिकट एवं मुद्रा का भी बहुत संग्रह है उनके पास 100 से अधिक देशों की मुद्रा है 
जिनकी प्रदर्शनी वह देश के विभिन्न कोनों में लगाते रहते हैं। 

No comments