ब्रेकिंग न्यूज़

जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव मनाया गया वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि

बीकानेर।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्  के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् सरदारपुरा ने श्री गुलाब डागा के यहाँ उनके सुपौत्र श्री नमन डागा के जन्मदिवस का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से किया गया।
मुख्य संस्कारक श्री जितेन्द्र गोगड़ ने सहयोगी संस्कारक श्री ऋषभ श्यामसुखा , श्री वैभव दुग्गड एवं श्री स्वरूप चोपड़ा के साथ मिलकर जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित किया ।
तेरापंथ युवक परिषद् , सरदारपुरा के अध्यक्ष श्री महावीर चौधरी ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 353 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। 
मुख्य संस्कारक श्री जितेन्द्र गोगड़ ने बताया कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर, फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है।
सह संस्कारक ऋषभ श्यामसुखा ने बताया की इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है। सभी संस्कारको ने उपस्थित परिवार जन को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प करवाये। सह संस्कारक श्री वैभव दुग्गड व श्री स्वरूप चोपड़ा ने उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प ओर त्याग करवाए।
इस अवसर पर संस्कारक टीम की तरफ से नमन एवं डागा परिवार को मंगलभावना पत्रक की विशेष भेट दी गई।परिवार से श्री धीरज डागा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कारकों का आभार व्यक्त किया। ये सारी जानकारी तेयुप सरदारपुरा मीडिया प्रभारी राहुल छाजेड़ ने दी।

No comments