ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यावरण दिवस पर प्रकृति से जुड़ा एनआरसीसी परिवार

बीकानेर 05 जून 2022 l आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केन्द्र द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केन्द्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में
 आयोजित पौधरोपण के इस कार्यक्रम में शहतूत व कांटा रहित कैक्टस के 100 से अधिक पौधे लगाए गए व साथ ही केन्द्र परिक्षेत्र में स्थित पेड़ों पर पक्षियों आदि हेतु जलपात्र (पालसिए) भी रखे गए। 
 केंद्र निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति से जुड़ने को एक सुअवसर बताते हुए कहा कि परिवर्तित जलवायु में पर्यावरण को संरक्षित बनाए रखने हेतु हम सभी को इस दिशा में और अधिक गंभीर व जागरूक बनना होगा. डॉ साहू ने कहा कि "एक स्वास्थ्य की अवधारणा' में सम्पूर्ण पर्यावरण के साथ मानव, पशु, मृदा, फसलें आदि शामिल हैं। 
 उन्होंने फसलों की अच्छी पैदावार व पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य आदि हेतु वर्षा जल के उचित संचयन तथा मृदा के संरक्षण पर विशेष बल दिया जिससे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके.साथ ही उन्होंने दैनंदिन कार्यों में प्रयुक्त जल के किफायती उपयोग हेतु पेड़ -पौधों आदि में इसके इस्तेमाल की बात कही।
डॉ. साहू ने केन्द्र की कृषि वानिकी इकाई व केन्द्र परिवार को इस महत्वपूर्ण अवसर को सार्थकता प्रदान करने पर बधाई भी संप्रेषित की. इस अवसर पर केंद्र के डॉ.आर. के. सावल, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि हमें पेड़ों की पत्तियां, फलों के अवशेष आदि का ग्रीन बायोमास के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए, 
यह खाद बनाने का एक बहुत अच्छा जरिया हो सकता है, अगर इस प्रकार की खाद तैयार कर भरपूर उपयोग किया जाए तो इको फ्रेंडली सिस्टम विकसित किया जा सकता है। 
श्री महेन्द्र कुमार राव, प्रभारी कृषि वानिकी इकाई ने केन्द्र की कृषि गतिविधियों पर प्रकाश डाला. इकाई के डॉ. विनोद कुमार यादव, तकनीकी सहायक ने कार्यक्रम में सभी की सक्रिय सहभागिता पर आभार व्यक्त किया.

No comments