ब्रेकिंग न्यूज़

तुलसी समाधि स्थल तक निकली अरहिंत यात्रा,आचार्य महाश्रमण ने दिए प्रवचन।

बीकानेर। तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वे अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण इन दिनों बीकानेर में है। पिछले 1 सप्ताह से आचार्य श्री अलग-अलग स्थानों पर प्रवास कर प्रवचन के जरिए शांति अहिंसा का संदेश दे रहे हैं।
शुक्रवार को आचार्य तुलसी की 26 वी पुण्यतिथि पर आचार्य तुलसी शक्तिपीठ में आयोजित क ार्यक्रम में शिरकत करने से पहले बोथरा भवन से तुलसी समाधि स्थल तक अरहिन्त यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में आचार्य श्री के अनुयायियों ने पैदल विहार किया। 
इस दौरान हाथ में जैन धर्म संघ के ध्वज लिए आचार्य श्री की फोटो सहित श्रद्धालुओं ने जैकारे लगा रहे थे। अरहिन्त यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। सड़क के दोनों किनारे महाश्रमण जी का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी खड़े रहे। 
वही बीएसएफ के जवानों ने भी बैंड की धुन पर भजनों की प्रस्तुतियां देकर आचार्य श्री का अभिनंदन किया। बाद में आचार्य महाश्रमण ने आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि पर उनको अपने भाव प्रकट करते हुए समाधि स्थल पर दस मिनट तक जाप भी किया।
जिसके उपरान्त महाराज श्री ने तुलसी शक्तिपीठ में स्थापित संग्रहालय का अवलोकन भी किया। अध्यक्ष महावीर रांका ने महाराजश्री का अभिवादन करते हुए शांति प्रतिष्ठान की ओर से वर्षभर चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी भी दी।

No comments