अग्नीपथ अग्निपथ योजना के विरोध में तथा सेना भर्ती की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन।
बीकानेर। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में तथा सेना भर्ती की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन, धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्थान में स्टूडेंट्स द्वारा कहीं रेलवे ट्रैक जाम किया गया तो कहीं पत्थराव किया गया।
वहीं, बीकानेर में एसएफआई के छात्रों ने कलेक्ट्रेक्ट परिसर में प्रदर्शन कर कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई टयूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
इससे सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को हानि उठानी पड़ रही है। स्टूडेंट्स ने मांग की कि संविदा सैनिक भर्ती योजना को वापस लेकर पूर्व में हुई सेना भर्तियों के जल्द से जल्द पेपर करवाये जाकर सेना में नियुक्ति दी जाये।
साथ ही पिछले दो वर्षों में सेना भर्ती नहीं होने के कारण युवाओं को आर्मी भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट दी जाये।
इस दौरान रैली के रूप में आएं प्रदर्शनकारियों ने पहले कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई बजरंग छींपा कर रहे थे।




No comments