ब्रेकिंग न्यूज़

परिवाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को धक्का देकर बाहर निकाला, थाने के आगे दिया धरना।

उमेश कुमार मोदी/city express news/बीकानेर
बीकानेर।07 जून परिवाद लेकर नयाशहर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने थाने के आगे धरना दे दिया।
 इनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा उनका धरना जारी रहेगा। उप महापौर अशोक कुमार आचार्य ने बताया कि दशनाम आश्रम के पीछे झगड़ा हुआ था। 
झगड़े को लेकर मारपीट करने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर ये लोग पूर्व उप महापौर के नेतृत्व में नयाशहर थाने पहुंचे थे। 
यूआईटी व निगम की जमीन इस मोहल्ले में है। जहां लोग कब्जा कर रहे है। इसका विरोध करने पर आरोप लगाया है कि उनके साथ बाहर के गुंडे बुलाकर मारपीट की जा रही है। इससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

No comments