ब्रेकिंग न्यूज़

बारातियों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ जनों की मौत, शादी के घर में मातम

बीकानेर। बाड़मेर में भीषण सडक़ हादसे में सोमवार देर रात 8 बारातियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार में सेडिया (जालोर) निवासी एक परिवार के 9 सदस्य सवार थे, जिनमें से 8 की जान चली गई। हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ।
इस हादसे में पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम, प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम और पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम निवासी खारा जालोर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 
जबकि मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम और बुद्धराम (40) पुत्र कानाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम विश्नोई गंभीर घायल है। 
जिसका सांचौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसकर रह गए।

No comments