ब्रेकिंग न्यूज़

दादर-बीकानेर-दादर प्रतिदिन साबरमती स्टेशन पर करेगी 02 मिनट का ठहराव


बीकानेर।रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु दादर-बीकानेर-दादर प्रतिदिन रेलसेवा का साबरमती स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली
गाडी संख्या 14708, दादर-बीकानेर प्रतिदिन रेलसेवा  साबरमती स्टेशन पर 22.16 बजे आगमन एवं 22.18 बजे प्रस्थान करेगी। 
इसी प्रकार गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा  साबरमती स्टेशन पर 22.01 बजे आगमन एवं 22.03 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

No comments