ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस प्रशासन नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई बड़ी मात्रा में पॉलिथीन कि जप्त

बीकानेर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम प्रशासन का अभियान जारी है। इसको लेकर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी के साथ हम सभी की ड्यूटी व कत्र्तव्य बनता है कि केन्द्र सरकार की इस मुहिम में अपना पूरा सहयोग दें। 
सोमवार को नगर निगम की राजस्व अधिकारी अलका बुडरक के नेतृत्व में रानीबाजार गुरुद्वारा के निकट महेन्द्र कुमार गुप्ता के घर से 50 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई है। बुडरक ने बताया कि महेन्द्र कुमार के घर स्थित अण्डरग्राउण्ड में भारी तादाद में प्लास्टिक होने की सूचना मिली थी। 
सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे दल ने पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा भी मौजूद रहे। 
आपको बता दें कि पिछले 3 दिन से नगर निगम की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 100 क्विंटल पॉलिथीन जप्त की जा चुकी है।

No comments