नि:शुल्क ज्योतिष एवं हस्तरेखा शिविर का हुआ उद्घाटन ।
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। आयोजित दो दिवसीय निशुल्क ज्योतिष शिविर का उद्घाटन सवा बारह बजे हायर सेकेण्डरी स्कूल रोड पर स्थित ज्योतिष कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
उद्घाटन शिविर आयोजक एव सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल बोथरा, अंजू पारख, कपिला स्वामी के हाथों हुआ। मांगीलाल बोथरा द्वारा अधि गायों के लिए गौ शाला में समय समय पर सहयोग किया जाता है।
इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, मनोज पारख, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दूगड़, रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ के अध्यक्ष तोलाराम मारू, रतनलाल पुगलिया, जीवन बीमा के प्रबंधक तरूण शर्मा, डॉ.चेतन स्वामी तथा
नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता व गणमान्य जन एवं पत्रकार इस आयोजन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि दो दिनों तक पंडित उपाध्याय ज्योतिषीय जिज्ञासाओं,
कुंडली मिलान, हस्त रेखा के फलित तथा अन्य घरेलू बाधाओं का उपचार निशुल्क करेंगे। इस तरह का नवाचार शहर में पहली दफा हुआ है। पंडित रामदेव प्रसिद्ध ज्योतिषज्ञ रेंवत महाराज के पौत्र तथा पंडित देवीलाल उपाध्याय के पुत्र हैं।




No comments