ब्रेकिंग न्यूज़

बाबै के दरबार वाली सडक़ पर चारदीवारी, निगम ने कार्रवाई करते हुए चलाया बुलडोजर

बीकानेर। नगर निगम की ओर रविवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब ‘आस्था’ से जोडऩे वाला मार्ग दो गुना चौड़ा हो गया। 
नगर निगम प्रशासन ने रविवार को गंगाशहर में यह कार्रवाई की है। जहां सडक़ पर बनी चारदीवारी को देखते ही देखते बुलडोजर ने ध्वस्त कर डाला।
 जिसके चलते सडक़ अब इतनी अधिक चौड़ी हो गई है कि बाबै के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक गंगाशहर से सुजानदेसर को जोडऩे वाली सडक़ पर चांदमल बाग की दीवार बनी हुई थी। जहां तकरीबन 30 फीट की दूरी में अतिक्रमण कर रखा था। जिसकी वजह से सडक़ सिमटकर आधी रह गई थी।
 इसकी शिकायत मिलने के बाद रविवार को दल व बल के साथ नगर निगम के पहुंचे दस्ते ने सडक़ पर बनी चांदमल बाग की दीवार पर कार्रवाई करते हुए इसको तोड़ा है। जिसकी वजह से अब फिर से यह मार्ग 60 फीट चौड़ा हो गया है। इस मौके पर निगम के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

No comments