श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह हुई बरसात। किसानों को खुशी । वही कईयों को बरसात के कारण हुई परेशानियां।
श्री डूंगरगढ़ शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से लगातार कहीं ज्यादा कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है ।
श्री डूंगरगढ़ शहर के पूर्व के गांवो में अनेक जगह क्षेत्रों में पानी इकट्ठा हो गया है ।बरसात होने से किसानों को खुशी हुई है लेकिन अगेती ग्वार की फसल में पानी इकट्ठा होने से उन्हें परेशानी हुई है। अभी भी बारिश हो रही है।
जगह-जगह घरों में पानी घुस आया है। नालो के ऊपर पानी बह रहा है ।आम नागरिक भी चिंतित है। मकान में सीलन आनी शुरू हो गई है गलियों में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया हैं।
जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है। खुले में होने वाले निर्माण कार्य बंद हो ग ए है।। वहीं बरसात होने से मोसम सुहावना हो गया है।




No comments