बांठिया चौक में आग से मची अफरा तफरी
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में आग लगने से अफरा तफरी सी मच गई।जानकारी मिली है कि मावा पट्टी बांठिया चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी नवनीत सिंह मौके पर मय जाब्ता पहुंचे और अग्निशमन को बुलाया। शहर की तंग गलियों के कारण अग्निशमन को यहां तक पहुंचने में खासी परेशानी हुई।
अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें निर्माणाधीन सामग्री जलकर राख हो गई है।




No comments