भाजपा नेता डॉ. आचार्य के निवास पर लाल शाडू मिट्टी से बनी गणपति प्रतिमा की स्थापना।
बीकानेर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के निवास स्थान पर पूना की लाल रंग की शाडू मिट्टी से निर्मित गणपति प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना के साथ ही गणेश उत्सव का शुभारम्भ किया गया।
भाजपा नेता डॉ. आचार्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अहमदाबाद से मंगवाई गई पूर्णतः मिट्टी से निर्मित इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि अनन्त चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश उत्सव में गणपति प्रतिमा का प्रतिदिन थीम आधारित नया श्रृंगार और विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।




No comments