टाटा टिस्कोन का राज मिस्त्री व कॉन्ट्रैक्टर सम्मेलन श्रीडूंगरगढ़ में हुआ आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।( तोलाराम मारू )। बुधवार को टाटा टिस्कोन एवं टाटा टिस्कोन के अधिकृत डीलर श्री शंकर एंटरप्राइजेज श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राज मिस्त्री व कॉन्ट्रैक्टर सम्मेलन का आयोजन पारीक भवन में किया गया।
सम्मेलन में कंपनी के एरिया मैनेजर श्री धीरज पारीक एवं कस्टमर सपोर्ट ऑफिसर श्री अभिषेक सिंह तंवर द्वारा टाटा सरिया की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई। शंकर एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर रामावतार पांडिया ने राज मिस्त्रियो व कॉन्ट्रैक्टर्स का एवं पूर्व सरपंच श्री रतन सिंह द्वारा कंपनी से पधारे अधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भोजन का आयोजन किया गया व उपहार वितरण किया गया। इस अवसर पर देवकिशन पांडिया, कन्हैयालाल पुरोहित, मोती माली , कुंभाराम प्रजापत, महावीर माली, अरुण पारीक एवं बड़े संख्या में राज मिस्त्री मौजूद रहे।




No comments