ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व की सर्वाधिक रक्तदान संस्था रचने जा रही है नया रक्तदान का कीर्तिमान तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा 17 सितंबर 2022 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित।

चुरू-जोधपुर।कोरोना हो या कोई अन्य महामारी। देश और प्रदेश में खून की कमी महसूस की जाती रही है। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद की पहल पर पूरे देश और दुनिया के कुछ हिस्सों में एक साथ हजार से ज्यादा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। 
इन कैंपों से मिलने वाले ब्लड को उसी शहर में उपयोग लिया जा सकेगा। इससे देश भर में एक ही बार मे खून की कमी को दूर कर दिया जाएगा। ये अनूठा प्रयोग और रिकॉर्ड सम्पूर्ण भारत मे अखिल भारतीय तेरापन्थ युवक परिषद द्वारा जेनेरेट हुआ है, जिसके तहत इतने बड़े स्तर पर कैंप एक ही दिन एक साथ लगाए जाएंगे।
इसके अन्तगत तेरापन्थ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा 17 सितंबर 2022 को विशाल रूप में सरदारपुरा डी रोड स्थित महावीर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है । इसके अलावा तेयुप सरदारपुरा द्वारा छोटे-बड़े शिविर मिलाकर एक ही दिन में इक्कीस शिविर आयोजित किए जाएंगे । इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सेठ भंवरलाल सुंदर देवी कोठारी मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट चुरू-जोधपुर है ।
 तेयुप् सरदारपुरा अध्यक्ष महावीर चौधरी ने बताया कि देश में ब्लड डोनेशन के लिए मैसेज देने और खून की कमी को दूर करने के लिए यह अनूठा प्रयास हो रहा है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है और कैंपेन को देश और दुनिया के कई देशों में आयोजित किया जा रहा है।

No comments