ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर- 2 साल बाद भर रहा पूनरासर मेला, ढाई लाख श्रद्धालुओ के पहुंचने की उम्मीद

पूनरासर में तीन दिवसीय मेला शुरू हो चुका है । शनिवार को मुख्य मेला भरेगा । पूनरासर पुजारी ट्रस्ट के अनुसार दो साल बाद भर रहे मेले में इस बार ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है । उसी हिसाब से पार्किंग व श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की गई ।
 गुरुवार को मेले के पहले ही दिन हजारों लोग पहुंच गए । मंदिर प्रबंधन के अधीन सभी धर्मशालाओं के कमरे खोल दिए गए हैं । पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि पहले ही दिन लगाने पहुंच हजारों श्रद्धालु धोक गए हैं ।
 24 घंटे मंदिर खुला है और लगातार लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं । मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर से एक किमी पहले ही बसों के रूकने की व्यवस्था की गई है । बाइक के साथ छोटे वाहन व कार मंदिर की सात सौ मीटर की दूरी तक ही आ सकेंगे । इसके बाद सभी को पैदल ही चलना होगा ।

No comments