ब्रेकिंग न्यूज़

एनएसयूआई द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया।

बीकानेर।दिनांक 02/09/2022 शुक्रवार को बीकानेर एनएसयूआई द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। 
एनएसयूआई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामनिवास कुकणा ने कहा की एनएसयूआई छात्रहितों की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ जीवन बचाने की लड़ाई में भी अग्रणी है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा ने कहा की जैसे ही बीकानेर ब्लड बैंक से सूचना प्राप्त हुई की रक्त की कमी चल रही है बीकानेर एनएसयूआई परिवार के सदस्यों ने निर्णय किया की इस कमी को पूर्ति करने में एनएसयूआई परिवार सहयोग करने के लिए तैयार है। 
नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा की बीकानेर एनएसयूआई परिवार प्रत्येक आपातकाल की स्तिथि से निपटने में सहयोग के लिए तैयार है। इस अवसर पर एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

No comments