ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसएफ देगी स्कूूली बच्चौ को अच्छा नागरिक बनने का संदेश ।

 आगामी शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सीमा सुरक्षा बल पूरे देश के स्कूलो में जाकर बच्चों को राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करने तथा उन्हें नशे से दूर रहने के बाबत जागरूक कर रहा है। 
जिससे कि भविष्य में ये बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण कर सकें इसी तर्ज पर बीएसएफ बीकानेर कल 3 सितंबर 2022 को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 
जिसमें कि बच्चों को बीएसएफ के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा नशे से दूर रहने तथा उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा प्रोग्राम के दौरान बीएसएफ के हथियारों की प्रदर्शनी व बीएसएफ बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां भी पेश की जाएंगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत-पाक युद्ध के महानायक भैरव सिंह व संसद हमले के साजिशकर्ता गाजी बाबा को मारने वाले शहीद बलवीर सिंह शेखावत शौर्य चक्र विजेता की धर्मपत्नी वीरांगना सुशीला कंवर होंगी।

No comments