आज होना था रावण के पुतले का दहन, बीती रात फूंक गए बदमाश।
बीकानेर। अपने आप में पहला व अनूठा मामला सामने आया है। जहां बीती रात मैदान में खड़े रावण के पुतले को बदमाश फूंककर फरार हो गए। हरकत में आई पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। मामला बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे का है। जहां सरकारी स्कूल में बीती रात अज्ञात लोग मैदान में खड़े रावण के पुतले को फूंककर फरार हो गए। इस घटनाक्रम में आयोजकों व पुलिस पर कई सवालिया निशा खड़े कर दिए है। वहीं हरकत में आई पुलिस जहां आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं आनन-फानन में कपड़े का रावण का पुतला तैयार करने में कारीगर जुट गए है।




No comments