ब्रेकिंग न्यूज़

विजयदशमी: पथ संचलन कर रहे स्वयं सेवकों पर हुई पुष्पवर्षा।

उमेश कुमार मोदी/city express news। बीकानेर। विजयदशमी के मौके पर बीकानेर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शस्त्र पूजन व पथ संचलन का आयोजन किया गया। बीकानेर में आरएसएस के सभी सातों महानगर इकाइयों में कार्यक्रम हुआ। संघ की भौगोलिक रचना के अनुसार बीकानेर महानगर को साथ नगर में बांटा गया है। विजय दशमी पर्व पर प्रात: सभी सात नगरों में अलग-अलग स्थानों पर पहले शस्त्र पूजन तक प्रसादम घोष के साथ समय सेवक संघ अपने अपने नगर में पथ संचलन निकाले। पथ संचलन के दौरान पथ संचलन का हुआ भव्य स्वागत में जगह-जगह पर हुए पुष्प वर्षा हुई। इसी क्रम में बीकानेर महानगर नागणेची नगर लक्ष्मी नाथ नगर गंगाशहर नगर विजय बजरंग नगर मार्कंडेय नगर शिव नगर जूनागढ़ नगर में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।

No comments