ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व एड्स दिवस आज: डूंगर कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक।

बीकानेर। डूंगर कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान रखा गया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी व रसायनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र सिंह ने एड्स रोग की उत्पत्ति , कारण व निवारण पर वैज्ञानिक व्याख्यान दिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मल कुमार रांकावत ने स्वयमसेवको को स्वस्थ व सफल जीवन हेतु आवश्यक युक्तियां सुझाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संपत लाल भादू ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व मनुष्य निवास करता है।कार्यक्रम के अंत मे एनएसएस समन्वयक डॉ केसरमल ने स्वयमसेवको को स्वावलंबी बनने व स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक अजय सिंह, गोपाल, शरद राजपुरोहित,नखत सिंह, अजीत झा, गोपाल,पलक, पुष्कर, मुक्ता, सुनीता, यश सिंह, महेंद्र खीचड़,दिया सिंह, पूजा,जयेश इत्यादि मौजूद रहे।

No comments