ब्रेकिंग न्यूज़

मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी बीकानेर दौरे पर महापौर निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित ने किया स्वागत।


बीकानेर। भाजपा मणिपुर प्रदेशाध्यक्ष अधिकारीमयूम शारदा देवी,महामंत्री, और कोषाध्यक्ष ओम सिंह शेखावत के साथ बीकानेर दौरे पर रही। इस दौरान ए शारदा देवी सुबह 10 बजे महापौर निवास पहुंची । महापौर निवास पर ए शारदा का वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महापौर निवास पर स्वागत सत्कार के बाद नाश्ते पर लंबी राजनैतिक चर्चा हुई। इस दौरान महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित से भी ए शारदा देवी ने संगठन और नगर निगम से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

No comments