औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजित।
बीकानेर, 8 दिसम्बर। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरूवार को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, बुनकर परिचय पत्र, आर्टीजन परिचय पत्र, उद्यम रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी प्रदान की गई।




No comments