ब्रेकिंग न्यूज़

देश के प्रथम CDS जनरल विपिन रावत की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।


बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविधालय बीकानेर में पूर्व छात्रसंघ महासचिव मुकेश पूनिया के नेतृत्व मे माँ भारती के अमर सपूत, देश के प्रथम CDS, 'पद्म विभूषण' जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।पुनिया ने अपने संबोधन में कहां की जनरल साहब का राष्ट्र सेवा में समर्पित संपूर्ण कर्तव्यनिष्ठ जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। जनरल रावत एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होने देश की सेवा करते हुवे अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया ! इस दौरान छात्र संघ महासचिव श्रवण कुमावत,पूर्व महानगर मंत्री मोहित बापेऊ,गजानंद ओझा,बजरंग पुनिया, राकेश पुनिया,गोपाल पंवार,मूलाराम आदि छात्र उपस्थित रहे !

No comments