ब्रेकिंग न्यूज़

संस्कार निर्माण एवं मात - पिता चरण वन्दना कार्यक्रम का आयोजन 14 फ़रवरी को ।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कुचामनसिटी ।लॉयन्स ईन्टरनेशनल प्रान्त 3233 ई 2 द्वारा पुरे प्रान्त के लॉयन्स क्लबों को 14 फ़रवरी को मात - पिता चरण वन्दना दिवस के रूप में मनाने के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान प्रान्तपाल दिलीप तोषनीवाल ने किया है इसी क्रम में भीलवाड़ा के नोबल ईन्टरनेशनल स्कूल कुवाड़ा रोड में लॉयन्स ईन्टरनेशनल प्रान्त 3233 ई 2, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत एवं संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा भव्य *मातृ - पितृ चरण वन्दन कार्यक्रम* आयोजित किया जा रहा है । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं लॉयन्स ईन्टरनेशनल प्रान्त 3233 ई 2 के उप प्रान्तपाल द्वितीय श्याम सुन्दर मंत्री ने बताया कि 350 विधार्थियो के माता - पिता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और बच्चे अपने माता-पिता के चरण धोकर , तिलक माला से अभिनन्दन कर पूजन करने के साथ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तत्पश्चात मात पिता की परिक्रमा करते हुए *मात पिता की जय हो एवं माता पिता ही साक्षात भगवान है* के नारे लगायेंगे । सद् संस्कार समिति के अध्यक्ष *योगी रमणनाथ महाराज* इस कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों को संस्कार, पुरातन संस्कृति एवं मान्यताएँ, भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं की वैज्ञानिकता के बारे में जानकारी देंगे । प्रान्त 3233 ई 2 के इस सत्र के प्रमुख कार्यक्रम *संस्कार निर्माण* एवं इस कार्यक्रम के मुख्य कार्य के रूप में मातृ - पितृ चरण वन्दन कार्य को लिया है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख भूमिका लॉयन दलपत सिंह रूणिचा, नोबल ईन्टरनेशनल स्कूल की प्रशासक अर्पिता राठौड़ एवं नोबल स्कूल के स्टाफ़ की है जिनके साथ मिटींग कर कार्यक्रम सम्बन्धी विचार विमर्श किया गया है । मिटींग में प्रान्तपाल लॉयन दिलीप तोषनीवाल, उप प्रान्तपाल लॉयन श्याम सुन्दर मंत्री, प्रान्तीय सचिव निशान्त जैन, संस्कार निर्माण एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष लॉयन गजानन्द बजाज, लॉयन सुभाष चूग, नोबल ईन्टरनेशनल स्कूल की प्रशासक अर्पिता राठौड़, सुनिल कुमार राठोड़ ने चर्चा कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की ।

No comments