ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम बीकानेर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लान्‍ट का गन्‍दा पानी, तेजी से एनआरसीसी के कृषि परिक्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर।नगर निगम बीकानेर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लान्‍ट का गन्‍दा पानी, तेजी से एनआरसीसी के कृषि परिक्षेत्र में प्रवेश कर रहा है जिसके कारण ऊँट विकास एवं संरक्षण के तहत केन्‍द्र की महत्‍वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं से जुड़े लगभग 300 से अधिक ऊँटों का अधिकांश चरागाह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है । पिछली बार अपने स्‍तर पर केन्‍द्र द्वारा पानी रोकने हेतु बांध मरम्‍मत का कार्य करवाया गया था परंतु इस साल फिर से इस समस्‍या ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया है । 
            चूँकि केन्‍द्र के उष्‍ट्र अनुचरों द्वारा इन ऊँटों को उक्‍त चरागाह क्षेत्र में चराने की एक दैनंदिन गतिविधि है परंतु इस चरागाह क्षेत्र में जल भराव की समस्‍या के कारण पिछले काफी समय से यह गतिविधि उचित रूप में संभव नहीं हो पा रहा है तथा चराई हेतु ले जाने वाले ऊँट सीवरेज का दूषित पानी भी पी रहे हैं, जिससे ऊँटों में कई बीमारियों के लक्षण देखने में आ रहे हैं । ऊँटों के स्‍वास्‍थ्‍य के अलावा एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण पहलू यह भी है कि यह, विश्‍व में एक महत्‍वपूर्ण पर्यटनीय स्‍थल के रूप में भी अपनी खास पहचान रखता है तथा हजारों की संख्‍या में देश-विदेश के सैलानी अपनी विजिट के दौरान इन ऊँटों से जुड़े विविध क्रियाकलापों/स्‍वभावगत आदतों का करीब से अनुभव करना चाहते है परंतु उपर्युक्‍त दौरान सीवरेज के गंदे पानी की समस्‍या के रहते केन्‍द्र की छवि दुष्‍प्रभावित हो रही है। यदि इस समस्‍या के समाधान हेतु कोई उपयुक्‍त व शीघ्र कदम नहीं उठाया गया तो केन्‍द्र के बचे हुए चरागाह क्षेत्र में इस गंदे पानी के भरने की पूरी पूरी संभावना है।

No comments